उधम सिंह नगर: यहां ट्रेन की चपेट में आने से हुआ दर्दनाक हादसा, सिडकुल कर्मी की मौत
रुद्रपुर : छतरपुर रेलवे क्रांसिंग के पास दिल्ली से आ रही संपर्क क्रांति की चपेट में आकर निवासी सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक अवंतिका सेक्टर एक, रोहिणी दिल्ली निवासी 45 वर्षीय राकेश प्रभाकर पुत्र लाजपत राय सिडकुल की आइआइटीसी नेचुरल हर्बल प्लांट में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को वह किसी काम से छतरपुर की ओर जा रहा था। छतरपुर रेलवे क्रासिंग के कुछ दूरी पर दिल्ली से आ रही संपर्क क्रांति की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता चलते ही रेलवे कर्मचारियों ने पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह और एसआई विपुल कुमार, एसआई प्रकाश बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे । मृतक के पास से पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी मिला। जिस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!