उधमसिंह नगर: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से किशोरी को अगवा कर बाद में उसे दो दिन बाद छोड़कर जाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने मासूम के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को ट्रांजिट कैंप, आजादनगर से एक बच्ची को अगवा कर लिया गया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 29 अप्रैल को मासूम अपने घर लौट आई थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने मासूम के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही मासूम पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान बुधवार को पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आरोपित युवक को पहचान लिया था। इसकी भनक लगते ही पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से आरोपित को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम चेतराम मुड़िया, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी अर्जुन मिश्रा पुत्र रघुवर दयाल मिश्रा बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad