उधमसिंह नगर: एसटीएफ के टीम को मिली सफलता, यहां अवैध 7 तमंचों के साथ तस्कर गिरफ्तार….!
पंतनगर। थाना क्षेत्र के शान्तिपुरी गेट के पास लालकुआं- किच्छा रोड से एक हथियारों का तस्कर विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार सिंह निवासी किच्छा जिला उधम सिंह नगर को 315 बोर के 7 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने पर उच्च अधिकारियों द्वारा पूछ ताछ जारी है।
दरसल पिछले कुछ दिनों में हथियारों की तस्करी की सूचना मिलने पर सीओ एस टीएफ डाँ. पूणिर्मा गर्ग द्वारा निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पिछले कुछ दिनों से इस पर कार्य करने के बाद आज एसटीएफ व थाना पंतनगर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर थाना पन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत शान्तिपुरी गेट के पास लालकुआं- किच्छा रोड से एक हथियारों के सौदागर विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार सिंह निवासी किच्छा जिला उधम सिंह नगर को 315 बोर के 7 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार युवक यह तमंचे उत्तर प्रदेश के एटा से लाया है और इससे पूर्व में भी कई बार उत्तराखंड में हथियारों की सप्लाई कर चुका है। युवक के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने पर उच्च अधिकारियों द्वारा पूछ ताछ जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़