उधमसिंह नगर: यहां रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव, हादसा व हत्या पुलिस जांच में जुटी
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र के इंदिरा कालोनी निवासी बीकॉम के छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसा-हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी गली नंबर तीन निवासी 19 वर्षीय हर्षित शर्मा पुत्र लक्ष्मी दत्त शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के साथ साथ हर्षित सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी भी करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात साढे आठ बजे के करीब हर्षित कंपनी से डयूटी कर घर लौटा और दस बजे खाना खाया।
इस दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद वह बाहर चला गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह हर्षित का भाई विशाल शर्मा गुमशुदगी लेकर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है।
जिस पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआइ महेश कांडपाल समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान विशाल शर्मा और अन्य परिजनों ने हर्षित शर्मा के रूप में की। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत