उधमसिंह नगर : यहां पुरानी रंजिश के चलते बरात में आए युवक की चाकू से गोदकर की हत्या
रुद्रपुर। महानगर की आहूजा धर्मशाला में बारात में आए युवक की रंजिशन चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हमलावर पूर्व में युवक के बड़े भाई की भी हत्या कर चुके हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह समारोह था। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय संजय पाल पुत्र नंद राम मिलक रामपुर भी अपने भाई नितिन पाल और बहनोई के साथ आया हुआ था। देर रात 12 बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने चाकू से उस पर कई वार कर दिये। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गये।
इस दौरान मृतक का भाई नितिन भी चाकू लगने से घायल हो गया। नितिन ने बताया कि उसके बड़े भाई विजय की भी रंजिशन हत्या कर दी गई थी। दरअसल विजय पाल पर हत्या का आरोप था। बदले की भावना से पहले विजय की और संजय की हत्या की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!