उधमसिंह नगर: यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और 2 लाख 45 हजार समेत किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बजिदर जीत सिंह के निर्देश पर एस ओ जी ऊधम सिंह नगर ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है।
एस ओ जी की टीम ने एक युवक अनिल कोली पुत्र प्रसादी लाल निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर को बोरा नर्सरी के पास से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस 315 बोर तथा दो लाख 45 हजार रुपए नगद व एक कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कोली द्वारा अवैध असलहे की तस्करी करने की सूचना मिलने के बाद एस ओ जी टीम को यह सफलता हासिल हुई है। अभियुक्त अनिल कोली बंटी चंद गैग का सक्रिय सदस्य हैं। जिसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।
एस ओ जी टीम में उप निरीक्षक कमलेश भट्ट,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सिपाही ललित कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कन्याल शामिल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन