उधमसिंह नगर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम
सितारगंज : कोतवाली क्षेत्र के सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस को एक शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गयी है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी 25 वर्षीय अशोक राणा पुत्र सहदेव राणा बाइक से अपने दोस्त के साथ वापस सितारगंज आ रहा था। तभी वे सिडकुल रोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक राणा व उसके साथी बाइक सवार अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक राणा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे।
मृतक अशोक के ममेरे भाई सिसौना सिडकुल निवासी अजय राणा ने बताया कि 22 मार्च को अशोक का विवाह हुआ था। बताया कि कुछ दिन पूर्व ही अशोक फैक्ट्री में लगा था। अशोक की मौत के बाद पत्नी आंचल राणा व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर सीएचसी सीएमएस डा. राजेश आर्या व डा. अभिलाषा पांडे ने दोनों युवकों की मौत हेड इंजरी के कारण होने की आशंका जताई। वहीं कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व उपनिरीक्षक जर्नादन भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर स्वजनों से हादसे की जानकारी ली।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज