उधमसिंह नगर: पति–पत्नी के बीच फोन पर कौन सी बात हुई! बात करते करते फांसी पर झूल गया….!
रुद्रपुर। जनपद के कोतवाली क्षेत्र ट्रांजिट कैम्प में एक युवक ने पत्नी को फोन किया और बात करते करते फांसी के फंदे पर झूल कर आत्म हत्या कर ली। युवक की मौत से घर मे कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताविक मूल रूप से सिमरा बोरीपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली निवासी विनेन्द्र कुमार सिंह 34 वर्ष पुत्र अखिलेश सिंह संजय नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैम्प में रहता है। वह रुद्रपुर से हल्द्वानी के बीच चलने वाले मैजिक वाहन को चलाता था। विनेन्द्र ने दो दिन पूर्व पत्नी पिंकी और तीन बच्चों को गांव भेज दिया था। वह घर पर अकेला ही था।
मंगलवार की रात 10 बजे उसने पत्नी को फ़ोन मिला कर अपने पिता, बुआ से भी बात की। जिसके बाद उसने पत्नी पिंकी से बात की और बताया उसकी किसी से लड़ाई हो गई है। तुम बच्चो का स्कूल में प्रवेश करवा देना। पत्नी से उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नही माना और बात करते हुए पत्नी के दुपट्टे से ही फंदा लगा कर पंखे में लटक गया।
फोन कि आवाज बंद होने पर पत्नी से आसपड़ोस के लोगो को घर पर भेजा। जिसके बाद लोगों द्वारा दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात मृतक के पिता व अन्य परिजन भी वहां पहुच गए थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज