उधमसिंहनगर: यहां एचआइवी संक्रम‍ित महिला ने नाबालिग भतीजे संग बनाए संबंध, पति की हो चुकी है मौत

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एक एचआइवी संक्रम‍ित महिला ने अपने 15 साल के नाबालिग भतीजे के साथ संबंध बनाने का मामला सामनेबाया है। नाबालिग को चाची के एचआईवी पाजिटिव होने का पता चलने पर पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने घर वालाें से पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने महिला के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने महिला पर किशोर की जिंदगी खराब करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी महिला अपने गांव अपने गांव पीलीभीत, पूरनपुर गई थी। जहां उसका 15 वर्षीय भतीजा पहले से मौजूद था। महिला ने किशोर को अपने झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बना लिए। वहीं कुछ दिना बाद जब किशोर परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बना लिए। बाद में किशोर को जब चाची के एचआइवी पाजिटिव होने का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने परिजनों को पूरी बात बताई तो परिवार में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि एचआइवी पीड़ित महिला के खिलाफ पाक्सो का केस दर्ज कर लिया है।

किशोर के परिजनों का कहना है कि महिला ने बच्चे का जीवन खराब करने की नीयत से संबंध बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराने के बाद पाक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित एचआईवी संक्रमित महिला का पति भी एड्स से संक्रमित था। लंबे समय तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad