UKPSC: आयोग ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड। ऐसे करें डाउनलोड

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कृषि/उद्यान / पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार जो भी आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ukpscnet.in/ag-dept/exam.html#/lfgqnsm/admit-card-login पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन ने कृषि/उद्यान / पशुपालन विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु मुख्य लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनाँक 07 जनवरी, 2024 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के कुल 13 जनपदों में किया जा रहा है।

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit-Card) दिनाँक 23 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई

अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

  1. दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु श्रुतलेखक के सम्बन्ध में प्राविधान का उल्लेख, विज्ञापन के परिशिष्ट-6 एवं 7 में किया गया है। प्रश्नगत परीक्षा में सम्मिलित दिव्यांग अभ्यर्थी उक्त परिशिष्ट में उल्लिखित निर्देशों का अवश्य अवलोकन कर लें।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल

ऐसे करें डाउनलोड

  • UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कृषि/उद्यान/पशुपालन विभाग हेतु समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अपना ओटीआर नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad