अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर: UKSSSC ने स्थगित की सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी परीक्षा

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) पदों के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित होनी थी।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के निवेदन और प्राप्त फीडबैक को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की नई तिथि की जानकारी अभ्यर्थियों को जल्द ही पृथक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

UKSSSC ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर नज़र बनाए रखें।
आयोग का पता: निकट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, थानो रोड, रायपुर, देहरादून।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
Ad Ad Ad Ad