US Nagar Breaking: यहां भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में खनन को लेकर गैगवार जारी है। कल देर रात पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर तीन में भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर तीन निवासी भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी, जिसके बाद संदीप कार्की को इलाज के लिए द मेडिसिटी अस्पताल लाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शांतिपुरी में खनन के खेल को लेकर आपसी रंजिश रखी जाती है वही स्थानीय लोगों के अनुसार खनन को लेकर ही भाजपा मंडल महामंत्री का विवाद चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad