उत्तराखंड: कोसी नदी में 10 वर्षीय बालक डूबा हुई मौत, घर मे मचा कोहराम।
रामनगर। रामनगर से घूमने आए एक परिजनों का 10 वर्षीय बालक कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने बच्चे के शव को नदी में एक किलोमीटर दूर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय मोहम्मद अली निवासी बुध बाजार मानपुर मुरादाबाद अपने परिजनों के साथ ट्रेन से रामनगर घूमने आया था। जो वहां से घूमने के लिए गर्जिया में कोसी नदी में झूला पुल के पास चले आए, जहां पैर फिसलने से मोहम्मद अली नदी में गिर गया। बालक को नदी में बहता देख परिजनों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी के तेज बहाव में बालक बहता हुआ चला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में एक किलोमीटर आगे बालक के शव को बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत