उत्तराखंड: राज्य में आज मिले 156 नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु हुई है जबकि 156 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून से 53, रुद्रप्रयाग में 17, चमोली में 16, हरिद्वार में 15, अल्मोड़ा में 14, पिथौरागढ़ में 10, नैनीताल में 8, चंपावत में 7, पौड़ी में 6, बागेश्वर में 4, ऊधमसिंह नगर में 3, उत्तरकाशी में 2, टिहरी जिले में 1 नये संक्रमित मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad