उत्तराखंड: राज्य में आज मिले 291 नए संक्रमित, 03 की मौत

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण में आज राहत की खबर है। आज 291 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 3 की मौत हो गई है। और 1085 कोरोना मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कुल 3244 एक्टिव केस है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में आज 98 मामले सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 55, नैनीताल में 17, पौड़ी गढ़वाल में 21, टिहरी में 12, चमोली में 16, रुद्रप्रयाग में 10, चंपावत में 9, पिथौरागढ़ में 10, उधम सिंह नगर में 22, उत्तरकाशी में 0, अल्मोड़ा में 18 और बागेश्वर में 3 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad