उत्तराखंड: यहां पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, एक व्यक्ति को 11 जिंदा कारतूस व चाकू के साथ किया गिरफ्तार
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को फर्जी दस्तावेज 11 जिंदा कारतूस और एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के सामने लगभग एक महीने से संदिग्ध व्यक्ति किराए पर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घर पर छापेमारी की। तलाशी के द्वारान पुलिस को 32 बोर तमंचे के 11 जिंदा कारतूस और एक चाकू व फर्जी दस्तावेज के साथ संदिग्ध ब्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान विवेक अग्निहोत्री पुत्र अमीर अग्निहोत्री निवासी थाना कोतवाली सदर इटावा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जबकि उसने अपने फर्जी नाम का आधार कार्ड सुरेश कुमार के नाम से बनाया हुआ है।संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध के खिलाफ अवैध रूप से धारदार हथियार और कारतूस रखने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस टीम में शिशुपाल नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उपनिरीक्षक ओम कांत भूषण प्रभारी एसओजी
देहात उप निरीक्षक कुलदीप पंत चौकी प्रभारी आईडीपीएल कॉन्स्टेबल दुष्यंत कुमार गब्बर सिंह नेगी गौरव पाठक सोनी एसओजी देहात रहे।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित