उत्तराखंड: यहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

किच्छा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

जानकारी के मुताबिक, मृतक दंपति शांतिपुरी नंबर 3 के रहने वाले थे और स्कूटी से दरउ रोड होते हुए किच्छा आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमा बिष्ट (42) डंपर के अगले टायर और मोहन बिष्ट (48) पिछले टायर के नीचे कुचल गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को स्टार्ट छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad