उत्तराखंड: यहां नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर ही लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने में आया है। यहां एक नाबालिक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिक लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से ही उसके पिता उस पर गंदी निगाह रखने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बीती 4 अप्रैल को उसके पिता शराब के नशे में घर आए। और घर का दरवाजा खटखटाने लगे। जिस पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा न खुलने पर उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर आ गए। जिसके बाद में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। जिस पर वह किसी तरह छूट कर बाहर आई। उसने पड़ोस की एक महिला के यहां शरण ली और सुबह पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!