उत्तराखंड: यहां मुलजिम पेशी को लेकर गई पुलिस की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की मौत
उत्तराखंड पुलिस के लिए आज का दिन एक दुखद समाचार है। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे नैनीताल जिले से मुलजिम पेशी को लेकर गई पुलिस की गाड़ी का बागपत में एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की मौत हो गई। जबकी तीन पुलिस कर्मी व तीन बंदी घायल हो गए।
मंगलवार को नैनीताल पुलिस बंदी वाहन से बंदियों को हरियाणा के जींद की अदालत में पेशी कराकर नैनीताल वापस आ रही थी। रात साढ़े आठ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां टोल के पास ट्रक ने नैनीताल के बंदियों को ले जा रहे वाहन को टक्कर मार दी। जिससे नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी अरुण कुमार मौर्य की मौत हो गई, जबकि एक दारोगा, दो सिपाही व तीन बंदी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की मौत से जहा उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!