उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू, पहले कंप्यूटर परीक्षा फिर होगी भर्ती रैली
उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस बार युवाओं को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, फिर भर्ती रैली होगी।
सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एग्जाम होगा, जो कि कंप्यूटर आधारित होगा। दूसरा चरण भर्ती रैली का होगा। आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन एग्जाम के लिए रखा गया है।
सेना की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रति उम्मीदवार 500 रुपये खर्च आ रहा है, जिसका आधा 50 प्रतिशत सेना वहन करेगी। ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के हर चरण में अपना आधार कार्ड बतौर प्रमाण साथ रखना होगा। भर्ती के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होंगी। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
अल्मोड़ा– अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर।
पिथौरागढ़– पिथौरागढ़ व चंपावत।
लैंसडोन– उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून।
यहां करें आवेदन- www.joinindianarmy.nic.in/

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!