उत्तराखंड: 1 अप्रैल से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल कक्षा 1 से 12 तक नियमित रूप से खुलेंगे, शासन ने नई गाइडलाइन की जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि कोरोना काल के बाद 1 अप्रैल से उत्तराखंड के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल व प्राइवेट स्कूल नियमित रूप से खुलेंगे। और भौतिक रूप से ऑफलाइन पढ़ाई होगी। उत्तराखंड शासन ने कोरोना के केस कम होने के बाद यह फैसला लिया है। शिक्षा विभाग उत्तराखंड शासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की बाध्यता खत्म कर दी है। जिसके शासन ने आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा राज्य की समस्त शिक्षा बोर्ड संस्थाओं के समस्त कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालन के दौरान कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार आईसीएमआर एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad