उत्तराखंड: यहां एक और होनहार छात्रा ने लगाया मौत को गले, जहर खाकर जीवन लीला की समाप्त, परिजनों में मचा कोहराम….
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के छड़ायल में रह रही एमबीपीजी कालेज की छात्रा व बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट में रहने वाली 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी। एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा होने के साथ ही वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। कई प्रतियोगिताओं में वह मेडल जीत चुकी थी।
बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और वह मैच हार गई। इसके बाद हेमा घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार की सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज