उत्तराखंड: बदलेगा मौमस का मिजाज, प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में क्रिसमस के आसपास एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौमस विभाग की माने तो क्रिसमस से ठीक पहले 23 दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने के पूरे आसार नजर आ रहे है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जहां नीचले इलाके में हल्की बारिश के आसार बने हुए है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
मौमस विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के अलावा कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश और बर्फबारी की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. प्रदेश के 3000 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.
इसके अलावा प्रदेश के अधिकाश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. ऐसे में क्रिसमय पर जो पर्यटक उत्तराखंड घूमने आ रहे है, उन्हें यहां बर्फबारी देखने को मिल सकती है. बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट भी आएगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. वहीं मौसम विभाग ने क्रिसमस के बाद यानी 25 दिसंबर को बाद प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभवान भी जताई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल