उत्तराखंड: यहां गैस कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में 16 सिलेंडर जब्त
देहरादून। राजधानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम डीलीवरी व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने शक्त कदम उठाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्षेत्रवार क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है, जो लगातार गैस एजेंसियों पर नजर रख रही है।
इसी क्रम में गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान गैस की मांग, आपूर्ति, वितरण प्रणाली और होम डीलीवरी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गैस मिल रही है या नहीं, इसकी भी जांच की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान शिमला बायपास और चंद्रबनी क्षेत्र में अनियमितताएं सामने आईं। जाहां संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त सिलेंडरों के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण या कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता बनाए रखें और हर हाल में 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें।
प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबरों—1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर अब तक 26 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जनपद में आज 10,803 घरेलू और 674 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जबकि वर्तमान में 31,536 घरेलू और 2,852 व्यावसायिक सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन का कहना है कि गैस आपूर्ति को और सुचारू बनाने के लिए लगातार लोड बढ़ाया जा रहा हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!