उत्तराखंड: इस जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 13 दरोगाओं को सौंपी नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 13 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष इकाइयों में तैनाती दी गई है।
एसएसपी अजय गणपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोतवाली खटीमा में तैनात एसआई अनुराग सिंह को एसएसआई किच्छा बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) रुद्रपुर में तैनाती दी गई है। वहीं शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में तैनात एसआई विजय सिंह को चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चौकी बगवाड़ा में तैनात एसआई मोहन चंद्र जोशी को कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात एसआई प्रदीप शर्मा को कोतवाली गदरपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में एसआई नरेश पंत को पुलिस लाइन से चौकी रम्पुरा भेजा गया है।
डीसीआरबी में तैनात एसआई दीपक जोशी को एसओजी रुद्रपुर में तैनाती दी गई है। थाना पुलभट्टा में तैनात एसआई प्रदीप पंत को प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी बनाया गया है, जबकि कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी ओमप्रकाश को थाना पुलभट्टा भेजा गया है।
इसके अलावा कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात एसआई सौरभ भारती को प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी चौकी बाजार जितेंद्र सिंह खत्री को कोतवाली ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। कोतवाली किच्छा में तैनात एसआई नीलम मेहरा को कोतवाली रुद्रपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी प्रदीप कोहली को प्रभारी चौकी बाजार बनाया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। इससे जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!