उत्तराखंड : यहां बड़ा सड़क हादसा, दो लोगाें की मौत, कई गंभीर
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां उत्तरकाशी जिले में रूड़की से आ रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में 11 लोग सवार थे । हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर बड़कोट राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक अनियंत्रित हो कर डामटा के निकट रिखाऊ गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पांच घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!