उत्तराखंड: भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक का इंटरनेट मीडिया पर फर्जी मैसेज वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से किसी व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर उनके इस्तीफे का फर्जी मैसेज पोस्ट कर दिया। मैसेज के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विधानसभा चुनाव के दूसरे दिन ही विधायक व लक्सर सीट के प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद गुरुवार को अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से इंटरनेट मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया गया, जिसमें मदन कौशिक की ओर से पार्टी से इस्तीफा देने संबंधी बात लिखी गई थी। पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रदीप नाम के व्यक्ति ने ट्विटर का स्क्रीन शाट लेकर उसको एडिट कर एक पोस्ट डाली है। इससे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ मामले की जांच इंटरनेट मीडिया में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को एक पत्र वायरल हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के नाम से जारी इस कथित पत्र में कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी हार रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी समझाया गया था। इस सबको देखते हुए वह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। इस बीच मतदान संपन्न होने के बाद विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों व विधायकों की ओर से लगाए गए आरोपों का मामला सुर्खियां बना तो बुधवार को उक्त पत्र तेजी से वायरल हुआ। फिर इसी तरह का एक ट्वीट भी इंटरनेट मीडिया में सामने आया, जिसकी भाषा भी फर्जी पत्र की ही तरह है। इस बारे में पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने स्पष्ट किया कि यह पत्र व ट्वीट फर्जी है। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई