उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से: नकल पर सख्ती, 1261 केंद्रों पर धारा 144 लागू
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि निष्पक्ष और नकल मुक्त परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग, परिषद, राज्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को समन्वय के साथ परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।
इस वर्ष 2,15,252 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं।
केंद्र अधीक्षकों और निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए और परीक्षा की पवित्रता बनाए रखी जाए।
शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को तनावमुक्त वातावरण दें, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!