उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
बागेश्वर। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कपकोट क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के रिखाड़ी–पतियासार मार्ग पर बोलेरो वाहन संख्या UK02TA-3078 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।
इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई और मृतकों के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बाद में दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!