उत्तराखंड: घर लौट रहे भाई-बहन की बाइक खाई में गिरने से हुई भाई की मौत, बहन घायल, घर में मचा कोहराम
पिथोरागढ़। जिले के बटकातोली चोनाला में बाइक के गहरे खाई में गिर जाने से 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बटकातोली चोनाला के रहने वाला 19 साल का करण सिंह पुत्र मोहन सिंह और उसकी बड़ी बहन भावना 21 वर्ष दोनों गंगोलीहाट में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई करते थे। रविवार को अवकाश होने के चलते शनिवार को बाइक से अपने घर को जा रहे थे। इस बीच गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। बाइक के पीछे बैठी बहन भावना खाई में छिटक कर घायल हो गई जबकि करण सिंह बाइक सहित 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के कारण करण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट से थाना अध्यक्ष किशनलाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने घायल भावना को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा जबकि मृतक करण सिंह को शाम को सड़क तक पहुंचाया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज