उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सामाजिक एकता प्रतीक
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों और उल्लास का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। होली हमारी शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उत्तराखंड की होली विविधता और लोकपरंपराओं से समृद्ध है, जो यहां की सामाजिक एकता को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए कामना की कि होली का यह पावन पर्व प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति के नए रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन को सफलता से रंगायमान करे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!