उत्तराखंड सीएम धामी ने नंदा गौरा योजना से वंचित रही छात्राओं को दी बड़ी सौगात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा योजना से वंचित रह गई 33216 बालिकाओं के लिए बड़ी घोषणा की। नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 में 11300 व 2016-17 में 21916 वंचित बालिकाओ को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं, जिनके आवेदन प्राप्त थे, उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं व वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। इस प्रकार कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ देने के लिये 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!