उत्तराखंड : सीएम धामी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री सफर
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन सभी महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सीएम ने इसके निर्देश दिए है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये दिए हैं। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।
बताया जा रहा है कि महिलाएं रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। किसी भी महिला से रोडवेज बस में सफर के दौरान कोई किराया नहीं लिया जाएगा। महिलाओं की मुफ़्त यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार पिछले कुछ वर्षों से ये सुविधा महिलाओं को दे रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना