उत्तराखंड : कांग्रेस की AICC लिस्ट जारी, कई मौजूदा विधायक व दिग्गज कांग्रेसियों के नाम गायब
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में AICC की सूची जारी हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को AICC में शामिल किया है। उक्त सूची में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत उत्तराखंड के 2 जनपदों को छोड़कर सभी 11 जनपदों के कांग्रेसियों को शामिल किया है।
वहीं इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायक व दिग्गज कांग्रेसियों के नाम नहीं आ पाने के चलते कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी जारी लिस्ट पर सवाल खडे किये हैं। प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि जो चयन हुआ है उस पर प्रदेश प्रभारी को गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। यहां तक कि उत्तरकाशी और चंपावत जिले को तो पूरी तरीके से खाली छोड़ दिया गया है। और किसी क़ो AICC में जगह नहीं दी गई हैं।
एआईसीसी लिस्ट से बाहर हुए विधायक तिलक राज बेहड़, मदन सिंह बिष्ट, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी, गोपाल राणा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री, विजयपाल सजवान, राजकुमार, जीत राम, हिमेश खर्कवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व मंत्री है।

कुल मिलाकर कांग्रेस की AICC की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान मचना तय है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!