उत्तराखंड: यहां पुलिस ने 30 लाख के स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां उधम सिंह नगर में पुलभट्टा थाना पुलिस ने 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ यूपी के तस्कर को गिऱफ्तार किया है.
बता दें कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर सभी जिलों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उधमसिंह नगर पुलभट्टा थाना पुलिस ने स्मैक की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए आकी जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, सुतईया प्राथमिक विधायलय मोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक आती हुई दिखाई दी. पुलिस के रोकने पर आरोपी हड़बड़ा गया और भगाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नईम खान निवासी बरेली बताया है. आरोपी स्मैक की खेप फतेहगंज निवासी एक कसाई से लेकर आता है. जिसका तिलियापुर बरेली में भी मकान है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!