उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, प्रदेश में सात सितंबर तक भारी बारिष की चेतावनी!
देहरादून। प्रदेश में सात सितम्बर तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सात के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। दून, नैनीताल के अलावा राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छह को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा