उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, प्रदेश में अगले 3 दिन भारी बारिष की चेतावनी!
देहरादून : प्रदेश में मानसून के चलते मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बरसात की चेतावनी जारी की है तो वही नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 29 को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल में अनेक स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा 30 और 31 को भी राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि
बारिश के कारण पहाड़ों के संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान खिसकने के अलावा नदी नालों के उफान पर आने की संभावना है ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक घर से बाहर निकलने और पहाड़ों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज