उत्तराखंड : यहां क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
देहरादून। हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने आवास वक्त नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास कार का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को प्रारंभिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सिर, पीठ और पैर में चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत अपनी कार बीएमडब्ल्यू में सवार होकर दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार रेलिंग और खंभों से टकरा गई। इस दौरान कार में भयानक आग लग गई। अग्निशमन की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार कबाड़ में तब्दील हो गई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से ऋषभ को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना मलने पर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। उनको रुड़की से हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत