उत्तराखंड: अब हल्द्वानी- नैनीताल हाइवे डॉन बॉस्को स्कूल के पास हुई क्षतिग्रस्त, यातायात हुआ बंद
हल्द्वानी। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते जगह जगह भू-खलन की समस्याएं हो रही है। इधर आज हल्द्वानी- नैनीताल हाईवे डॉन बॉस्को स्कूल के पास सड़क का आधा हिस्सा गिर गया है, जिससे यहां यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यातायात पुलिस ने भी आम जनता को सावधानी बरतने की सूचना दी है।

इसके साथ ही यह भी सूचना दी है। अत्यधिक वर्षा के कारण हल्द्वानी- नैनीताल रोड, डॉन बॉस्को स्कूल के पास हाईवे पर भूस्खलन से रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों के आगमन पर प्रतिबंध किया गया है।
कृपया सम्मानित जनता से अनुरोध है कि रोड पूर्ण रूप से खुलने तक अपने वाहनों को उक्त मार्ग से आवागमन न करें, अतः नैनीताल पुलिस का सहयोग करने का कष्ट करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज