उत्तराखंड: यहां वॉटर फॉल में एक पर्यटक की डूबने से हुई मौत, मचा हड़कंप!
देहरादून। प्रदेश में इस साल नदी और फाॅल आदि में नहाने में मरने वालों की संख्या अन्य सालों से ज्यादा है। मसूरी के कैंपटी फॉल में नहाते हुए एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यूपी के बुलंदशहर से सात पर्यटक कैंपटी फॉल घूमने आए थे।
कैंपटी थाना प्रभारी नवीन चंद्र ने बताया कि रविवार को बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से नीरज कुमार, कल्याण सिंह, अजय कुमार, महेश चंद, जितेंद्र सिंह, सोनू और अरविंद कैंपटी फॉल घूमने आए थे, इस दौरान सभी लोग कैंपटी फॉल में अलग-अलग तालाब में नहा रहे थे। अरविंद उर्फ जहूर की नहाते समय तालाब में डूबने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से संपर्क कर उनको अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज