उत्तराखंड: यहां दिनदहाड़े बैंक मैनेजर को गोली मारी, हालत गंभीर
बाजपुर। उधमसिंह नगर जनपद के अंतर्गत बाजपुर में बैंक मैनेजर को गोली मारने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल, बाजपुर के बरहैनी में नैनीताल बैंक की शाखा से शाम के समय बैंक मैनेजर विवेक यादव अपनी कार से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे. तभी नमूना के पास अचानक गोली चली, जो सीधे बैंक मैनेजर विवेक को जा लगी. गोली लगने के बाद उनकी कार असंतुलित हो गई. जिससे पीछे से आ रहे दो बाइक सवार भी नियंत्रण खो बैठे और सीधे कार से जा टकराए.
वहीं, गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर विवेक यादव को आनन-फानन में नगर के निजी चिकित्सालय में लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि गोली से काफी गहरी चोट लगी है.
इधर, पूरे मामले पर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नैनीताल बैंक लिमिटेड में बतौर बैंक मैनेजर विवेक यादव बाजपुर में किराए के मकान में रहते हैं. घटना उस समय घटी, जब वो बैंक बंद कर वापस घर आ रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है. जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ कर मामले का खुलासा किया जाएगा

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी