उत्तराखंड: समूह “ग” के पदों पर निकली सीधी भर्ती, जारी हुई विज्ञप्ति, ऐसे करें आवेदन…..!
देहरादून। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई उद्योग निदेशालय द्वारा समूह ‘ग’ के पदों के लिए सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। भर्ती की जारी विज्ञप्ति में खान निरीक्षक, मानचित्रकार सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक तथा सहायक भू विज्ञान और पुस्तकालय अध्यक्ष के 26 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती की गई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 11 सितंबर 2021 से शुरू की गई है जिसकी ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2021 तक है इसके अलावा परीक्षा शुल्क भी 1 अक्टूबर 2021 तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ समस्त अभिलेखों की स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2021 रखी गई है।
समूह ग की भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी www.ukpse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा भर्ती से संबंधित समस्त डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार