उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत, एक घायल
मसूरी। उत्तराखंड केेे पर्वतीय क्षेत्र मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
मंगलवार को थाना मसूरी में 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सुवाखोली, मसराना के बीच में मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर एक टाटा सफारी वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी अधीनस्थों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीम ने मौके से गंभीर हालत में महिला को कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल मयंक नौटियाल(26) पुत्र विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी का मसूरी के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त रेशमी नौटियाल (52) पत्नी विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी धारकोट उत्तरकाशी और संदीप उनियाल (42) पुत्र प्यारेलाल निवासी उनियाल गांव टिहरी गढ़वाल के रूप में कराई है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज