उत्तराखंड: यहां खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत….

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। चकराता क्षेत्र में मीनस के पास एक वाहन के खाई में गिरनेे से तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आ रहे थे।

आज सुबह तहसीलदार चकराता ने SDRF को सूचना दी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना पर पहुची टीम ने राहत कार्य शुरू किया। बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे।
विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे ला गिरा। इसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों की सूची –

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

▪️राकेश कुमार पुत्र श्री सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक)
▪️सुरजीत सिंह पुत्र श्री जगत राम, 35 वर्ष
▪️श्याम सिंह पुत्र श्री भागमल, 48 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

उपरोक्त सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad