Uttarakhand : बारिश के चलते अब इस जनपद में भी कल नहीं खुलेंगे स्कूल, DM ने आदेश किए जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21.07.2024 समय 10:00 बजे को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए एलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं आँगनबाडी केन्द्र दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
दिनांक: 247/24
अनुरुध पाल) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष,
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण बागेश्वर।
कार्यालय जिला आपदा प्रबन्धन, प्राधिकरण, बागेश्वर।
संख्या-510 / तेरह डीडीएमए / (अव० पत्रा०)/2024
जुलाई, 2024
प्रतिलिपि निम्नांकितों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-
- आयुक्त महोदय, कुमाँऊ मण्डल, नैनीताल को सूचनार्थ प्रेषित।
- पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर।
३. उपजिलाधिकारी, बागेश्वर/कपकोट/गरूड/काण्डा।
- मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।
- जिला सूचना अधिकारी, बागेश्वर।
- जिला बाल विकास अधिकारी, बागेश्वर।
- जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, बागेश्वर।
- कार्यालय प्रति।
दिनांक: 21
(बनुरुचा -पाल) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, बागेश्वर।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल