उत्तराखंड: यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग घरों से निकले बाहर, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4
चमोली। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। सोमवार शाम 6:47 बजे चमोली जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई, जबकि इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
झटके महसूस होते ही कुछ लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली क्षेत्र के आसपास था। झटके हल्के होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में समय-समय पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोग भूकंपीय गतिविधियों को लेकर चिंतित हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत