उत्तराखंड: CM धामी की पत्नी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल, दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल करने के मामले में दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
दरसअल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला की आवाज है। वह किसी से एकतरफा फोन पर बात करती मालूम पड़ रही हैं। कह रहीं है कि खटीमा के लोगों ने सीएम को वोट नहीं दिया।
जिसे लेकर भाजपा के लालकुआं के पूर्व विस्तारक रहे भुडिय़ा थारु खटीमा निवासी पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उन्होंने कहा कि गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर एक सप्ताह से वायरल हो रहा है। 24 मार्च को पहेनिया खटीमा के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें अपने नंबर से यह क्लिप उन्हें वाट्सएप पर भेजा।
दूसरा आडियो क्लिप 28 मार्च को श्रीपुर बिछुवा खटीमा के गणेश मुडेला ने उन्हें भेजा। पवन ने पुलिस को बताया कि वह सीएम पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। आडियो क्लिप फर्जी है और उसमें उनकी आवाज नहीं है। विरोधी क्लिप के जरिये सीएम व उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि इस मामले में पहेनिया के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा व श्रीपुर बिछुवा के गणेश मुडेला के विरुद्घ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत