उत्तराखंड: चमोली में फटा बादल, भारी नुकसान, देखे वीडियो।
चमोली। जनपद चमोली में नारायणबगड़ ब्लाक के पंगती गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहाँ आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर बादल फटने के बाद पहाड़ी से आया मलवे ने नाले में बिकराल रूप लेकर बीआरओ मजदूरो के आशियानों की तरफ कहर बनकर टूट पड़ा। जिससे बीआरओ में काम करने वाले मजदूरो की झोपड़ियों को नुकसान हुआ है , साथ ही एक दर्जन से अधिक वाहन मलवे में दबे हैं।
बादल फटने की खबर मिलते ही स्थनीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है हालांकि अभी तक जनहानि की की कोई सूचना नहीं है। लेकिन प्रत्यक्ष दर्शी इस बात की आशंका में हैं कि कुछ मज़दूर इस मलबे में दबे हो सकते हैं। बहरहाल 108 की तरफ से एम्बुलेंस मौक़े के लिए रवाना कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत