उत्तराखंड: यहां पिता बना हैवान, तीन वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट, लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
किच्छा। उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां पर एक पिता ने तीन वर्षीय बेटे की बेहरमी से हत्या कर दी। और फिर पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की तहकीकात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार किच्छा के सिरौली कला निवासी तारिक मलिक ने अपने 3 वर्षीय बेटे सिवान के लापता होने की खबर पुलिस को दी। जांच में जुटी पुलिस ने जब मुड़िया, बहेड़ी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पिता तारिक बच्चे को ले जाता हुआ नजर आया। शक के आधार पर पुलिस ने तारिक से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और बेटे के हत्या करने की बात स्वीकार की।
आरोपी तारिक ने बताया कि उसका 3 वर्षीय बेटा सिवान मलिक काफी बीमार रहता था और इस वजह वह काफी कर्जदार हो गया था। इसी के चलते उसने बच्चे को मारने का फैसला लिया। गत दिवस वह बच्चे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर उत्तर प्रदेश की सीमा में ले गया, वहां अपने मूल गांव ढकिया में खेत के समीप नहर में बच्चे को डुबोकर मार डाला और उसका शव वहीं छोड़कर घर आ गया। जिसके बाद पुलिस को बेटे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर पिता तारिक मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई