उत्तराखंड: यहां आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल
लैंसडाउन। जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप ये कार अनियंत्रित गहरी खाई में गिरने से 2 पर्यटकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुची। लेकिन घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया। सुबह एसडीआरएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू किया जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से लैंसडाउन की ओर ये घूमने आए कार में तीन पर्यटक सवार थे। जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप ये कार अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। सुबह एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू किया जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नफजगढ़ (दक्षिण पश्चिमी दिल्ली) निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस का खोजी अभियान जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज